राम अब 16 वर्ष के हो गए थे और ऋषि विश्वामित्र के आगमन के साथ उनकी कहानी और भी रोमाँचक होने वाली थी। दशरथ को अपने पुत्रों पर बहुत अभिमान था, उनसे बहुत लगाव भी था। दशरथ के चारों पुत्रों की शिक्षा या education राजमहल में ही हुई। जैसे जैसे वह बड़े होते गए, राजा दशरथ ने राजगुरु से इन चारों राजकुमारों के विवाह की बात करी। ऐसे में एक विशेष मेहमान राज भवन में पहुँचे। ऋषि विश्वामित्र एक बहुत ही प्रभावशाली, शक्तिशाली ऋषि थे। पर क्या वह राम और लक्ष्मण के विवाह की बात करने आये थे, या उन्हें अपने साथ ले जाने आये थे? और अगर वह उन्हें अपने साथ ले जाने आये थे तो राजा दशरथ ये बात सुनकर मूर्छित या faint क्यों हो गए थे? जानने के लिए सुनिए रामायण आज के लिए के इस episode को।
view more